Niyamawali
Social Support And Development Trust (SSDT)
Social Support And Development Trust (SSDT) - नियमावली एवं दिशा-निर्देश
सोशल सपोर्ट एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट (SSDT) की स्थापना 26 फरवरी 2026 (रजिस्ट्रेशन नंबर -96/26 सर्टिफिकेट नंबर IN-UP31275714955871Y)को संपूर्ण भारत में रहने वाले सभी समुदाय के सहयोग के लिए बनाई गई है! SSDT से जुड़ने के लिए अपनी इच्छा अनुसार समस्त नियमों एवं शर्तों से सहमति के उपरांत ssdt.in या हमारे ऐप के माध्यम से निशुल्क रजिस्ट्रेशन करके जुड़ सकते हैं
इसके लिए रजिस्ट्रेशन संबंधी फॉर्म भरकर रजिस्टर होना अनिवार्य होगा
SSDT द्वारा हेल्प लाइन नम्बर 9278074775 सदस्यों की सुविधा हेतु जारी किया गया है इस नंबर पर कॉल,व्हाटसअप, या मैसेज करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं
Note - रजिस्ट्रेशन के पहले नियम एवं शर्तें अवश्य पढ़ ले या इसके बारे में जानकारी अवश्य ले लें ssdt से जुड़ने के लिए किसी भी व्यक्ति को बाध्य या दबाव नहीं डाला जाता है यह पूर्णतया स्वैच्छिक है!
SSDT के माध्यम से शुरू किए गए विभिन्न डिजिटल प्लैटफार्म (व्हाटसअप, टेलीग्राम , website app आदि) के माध्यम से सहयोग, नियम या अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रदान की जाती रहती हैं कोई भी सदस्य अगर सप्ताह में कम से कम दो बार व्हाटसअप,टेलीग्राम, website, apps आदि नहीं देखता और सूचनाएं नहीं प्राप्त करता है तो संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा इसके लिए आप संस्था पर कोई दबाव नहीं डाल सकते अगर कोई सदस्य या व्यक्ति दबाव डालता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी!
सदस्यों के लिए आवश्यक नियम एवं शर्तें निम्नलिखित हैं:
1. सदस्यता एवं पात्रता नियम
- *ट्रस्ट का सदस्य बनने के लिए निर्धारित पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य है।
- *प्रत्येक सदस्य का वार्षिक पास (Annual Pass) सक्रिय (Active) होना आवश्यक है।
- *वैध पहचान पत्र एवं आवश्यक विवरण सही प्रस्तुत करना सदस्य की जिम्मेदारी है।
- *SSDT से रजिस्ट्रेशन के दिन से ही नियम लागू होगा जो सहयोग करेगा उसे ही सहयोग मिलेगा (सदस्य के मृत्यु की स्थिति में उसके द्वारा नामित नॉमिनी को सहयोग किया जाएगा)- यह नियम स्थापना के समय से लागू है !
- *अगर ssdt से जुड़ा कोई सदस्य किसी अन्य सम विषयक टीम का प्रचार प्रसार करता है या ऐसी किसी टीम का पदाधिकारी बनता है तो उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी! ऐसे सदस्य पूर्व में दिए गए सहयोग के बदले किसी भी प्रकार के लाभ का दावा नहीं कर सकेंगे !
- *टीम के किसी भी पदाधिकारी के साथ आभद्रता, डराने, धमकाने वालों की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी तथा उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी
- *संस्था के संचालन के लिए प्रत्येक सदस्य को साल में कम से कम 50रुपए का दान संस्था को करना अनिवार्य है यह नियम स्थापना के समय से लागू है!
2. सहयोग एवं सहायता वितरण नियम
- *सहयोग राशि का वितरण केवल उन्हीं सदस्यों अथवा उनके नॉमिनी को देय होगा जिनका सदस्यता रिकॉर्ड पूर्ण एवं सत्यापित है।
- **आकस्मिक सहायता अथवा मृत्यु उपरांत सहायता (Death Assistance) के लिए निर्धारित प्रपत्र एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- *जो सहयोग करेगा उसका सहयोग होगा इसका दुरूपयोग ना हो इसलिए संस्था से जुड़ने वाले प्रत्येक नए सदस्य के लिए सदस्यता प्राप्त की तिथि से एक माह (कम से कम एक सहयोग) माना जाएगा! सदस्यता प्राप्ति के एक माह पहले अगर कोई घटना उस सदस्य के साथ घटती है तो वह सदस्य सहयोग प्राप्ति का हकदार नहीं होगा!
- *मृत्यु सहायता के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा संस्था के नाम से व्यक्तिगत धनराशि एकत्र करना प्रतिबंधित होगा। अगर ऐसा पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी!
- *सदस्य की मृत्यु के बाद नामिनी परिवर्तन का कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, जब तक सक्षम कानूनी प्राधिकारी के आदेश अथवा लागू कानून के अनुसार आवश्यक न हो।
- *सदस्य द्वारा नामिनी परिवर्तन केवल संस्था की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा सकेगा।
- *नामिनी परिवर्तन का अभिलेख संस्था के सदस्यता रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
- *अगर कोई सदस्य दो या दो से अधिक बार सहयोग नहीं करता है इस स्थिति में उसकी सदस्यता निष्क्रिय हो जाएगी! यदि वह सदस्य दोबारा सक्रिय होना चाहता है तो उसे पुनः संस्था को कम से कम 50रुपये का दान करके अपना सहयोग प्रारम्भ करें इस स्थिति में उसका लॉकिंग पीरियड 3 माह (90दिन) का होगा!
- **गम्भीर बीमारी की स्थिति में संस्था को जानकारी देना अनिवार्य है अगर गंभीर बीमारी की तथ्यों को छुपाया जाता है तो जांचोपरांत वह सहयोग प्राप्त करने का हकदार नहीं होगा !
- *गंभीर बीमारी का लॉकिंग पीरियड 1 वर्ष रहेगा!
- ?किसी भी विरोधाभास की स्थिति में संस्था के टीम का निर्णय अंतिम होगा!
- **कन्यादान सहायता योजना के अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार सहयोग प्रदान किया जाएगा।
- *कन्यादान सहायता योजना के अंतर्गत लॉकिंग पीरियड 2वर्ष रहेगा - यह नियम स्थापना के समय से लागू है!
- *कन्यादान सहायता योजना के अंतर्गत आधार वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है!
- *कन्यादान आवेदन के लिए सदस्यों के पुत्रियों का 18वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है!
- *कन्यादान सहायता योजना में सदस्य केवल एक ही पुत्री के लिए सहयोग ले सकता है!
- Note -*सदस्यों के द्वारा सहयोग छोड़ कर दोबारा सक्रिय होने की स्थिति में पिछला लॉकिंग पीरियड शून्य हो जाएगा!
3. सहयोग प्रक्रिया एवं पारदर्शिता
- *सभी सदस्यों से समय पर निर्धारित सहयोग राशि का योगदान अपेक्षित है।
- *सहयोग विवरणी (Sahyog Vivran) पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से पारदर्शी तरीके से प्रदर्शित की जाती है।
- *ट्रस्ट प्रबंधन को नियमों में संशोधन अथवा सुधार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है।
नोट: अधिक जानकारी अथवा स्पष्टीकरण हेतु कृपया SSDT हेल्पलाइन अथवा संपर्क पृष्ठ पर संपर्क करें।